America Yadav ne CM Yogi se ki appeal – Vidyalay ka merger na ho
ग्राम प्रधान अमेरिका यादव america yadav ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को लिखा पत्र
दिनांक: 19 जून 2025
ग्राम पंचायत जंगल दिर्घन सिंह, विकास खंड पिपरौली, जनपद गोरखपुर के ग्राम प्रधान अमेरिका यादव america yadav (पुत्र - नन्दलाल यादव) ने माननीय मुख्यमंत्री को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अपने गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय (UPS) को किसी अन्य ग्राम पंचायत में मर्ज करने के विरोध में अपनी चिंता जताई है।
उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि—
जंगल दिर्घन सिंह गांव के UPS की नजदीकी स्कूल UPS जुड़ापुर है, जो लगभग 4 किमी दूर है।
सड़क मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण छोटे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो सकती है।
दुर्घटना की संभावना अधिक है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विद्यालय को मर्ज करने से गांव के गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी।
इसलिए, उन्होंने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि ग्राम पंचायत जंगल दिर्घन सिंह के UPS विद्यालय को किसी अन्य पंचायत में मर्ज न किया जाए।

