नींद की कमी के कारण,प्रभाव और 8 आसान उपाय: एक स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक
नींद की कमी के कारण,प्रभाव और 8 आसान उपाय: एक स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक इस भागदौड़ की जीवन शैली ने तो हमे बहुत सी सुविधाएं आसान कर दी है, परंतु इस भागम भाग परिवेश ने हमारी रातों की नींद चुरा ली है। सोते समय रात में नींद न आने की समस्या बहुत जटिल हो गई है। वैज्ञानिक रूप में देखें तो रात में कम से कम 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक होता है। जो हमारे मन मस्तिष्क को तरो ताजा रखने का जरिया है, बल्कि ये हमारे बॉडी के लिए भी बहुत ही जरूरी है। इस पोस्ट में हम देखेंगे नींद की कमी के मुख्य कारणों और हमारे स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है साथ ही उनके प्रभावी उपाय के बारे में बात करेंगे। इस पोस्ट में कुछ रिसर्च रिपोर्ट को भी दिखाएंगे की अच्छी नींद किस प्रकार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती है। इसे भी पढ़ें - samvidhan divas kab manaya jata hai? | Samvidhan Divas 2025 Full Guide नींद की कमी के प्रमुख कारण 1. डिजिटल डिवाइस का अत्यधिक उपयोग आज की जीवन शैली में स्मार्टफोन्स ने हम लोगों को अपने अंदर कैद कर लिया है। यूट्यूब, इंस्टाग्राम , फेसबुक तो जैसे आज के दौर में मूलभूत आवश्यकता...