TSCT में सहयोग कैसे करें: Teachers Self Care Team से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया
आप शिक्षक हैं और TSCT (Teachers Self Care Team) के माध्यम से अपने सहकर्मी शिक्षकों की मदद करना चाहते हैं, जो कि एक पुण्य का काम है। इस संगठन में जुड़ कर आप किसी परिवार के जीवन को रोशन कर सकते हैं। उनके परिवार में आर्थिक खुशियां ला सकते हैं। यह संगठन एक दूसरे के सहयोग से गति प्राप्त करता है। ईश्वर न चाहे कभी कोई आपके साथ कभी अनहोनी हो जाती है तो आपके परिवार की ढाल यह संगठन बनता है। जिसमें की लगभग 50 से 60 लाख की लगभग आर्थिक मदद मिल पाती है। इसका लाभ लेने के लिए इसमें नियमित हर माह 310 रुपए के आस पास सहयोग अनिवार्य है। और साथ ही tsctup लॉगिन की गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक है। एक विशेष बात का ध्यान रखें कि आप वैध सदस्य तब होंगे जब आप नियमित एक वर्ष का सहयोग लगातार कर चुके हो। शुरुआती 1 साल में कोई भी सहयोग छोड़ने पर आप अवैध में आ जाएंगे। Tsct में सहयोग कैसे करें।tsct me sahyog kaise kare की पूरी प्रक्रिया अगर आप जानना चाहते हैं तो आपके लिए यह लेख है। जिसे अंत तक पढ़ें। आपके सवालों के जवाब देने का पूरा प्रयास किया गया है।
TSCT क्या है?
TSCT (Teachers Self Care Team) यह एक संगठन है जो शिक्षकों के कल्याण के लिए काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य है शिक्षकों को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक मदद प्रदान करना। संस्था के सदस्य बने किसी भी शिक्षक, कर्मचारी के साथ आकस्मिक मृत्यु जैसी भारी अनहोनी हो जाने पर, उनके परिवार को संबल प्रदान करने के लिए इस संस्था का उदय हुआ है। इस संस्था में कोई अकेला नहीं है उसके साथ पूरी tsctup लॉगिन फैमिली एक साथ खड़ी रहती है।
Tsct के माध्यम से वर्तमान में 376 मृतक शिक्षक साथियों के परिवार को 160 करोड़ रुपए लगभग की आर्थिक मदद किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में किसी भी संस्था द्वारा इतना बड़ा सहयोग इतिहास में पहली बार देखने को मिलता है। इस संस्था में जुड़े शिक्षक, कर्मचारी ही बधाई के पात्र हैं जो इस मुकाम को हासिल करने में एकता के डोर में बंधे हुए हैं।
![]() |
| TSCT में सहयोग कैसे करें |
TSCT में सहयोग कैसे करें?
tsct me sahyog kaise kare -
TSCT में सहयोग करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें:
1. रजिस्ट्रेशन करें| TSCT में registration kaise kare.
TSCT की अधिकृत वेबसाइट [www.tsctup.com](https://www.tsctup.com/) पर जाएँ।
"रजिस्ट्रेशन" या "Join TSCT" के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना नाम,मानव सम्पदा id, मोबाइल नंबर, ईमेल और जिला, ब्लॉक,जैसी आवश्यक जानकारी भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
2. सहयोग राशि का भुगतान करें
सबसे पहले आप जिस जिले, ब्लॉक मे है वहाँ के tsctup के ऑफिशियल whatsapp ग्रुप में जुड़ना है। वहाँ पर सहयोग के लिए नामिनि का खाता नंबर आदि जारी किया जाता है। साथ ही ग्रुप से आपको तकनीकी और अन्य प्रकार की समस्या का समाधान किया जाता है।Tsct के सदस्य को हर माह नियमित 310 रुपए का सहयोग करना होता है। सहयोग राशि घट या बढ़ सकती है। अपनी वैधानिकता बनाए रखने के लिए नियमित सहयोग अनिवार्य है।
इसे भी पढ़ें - Social Media पर फैलने वाली अफवाहों की सच्चाई | Digital Awareness Guide 2026
TSCT में POOL सिस्टम क्या है इसे कैसे देखें-
सबसे पहले अपना पूल ग्रुप चेक करे की आप किस पूल मे हैं। जैसे A,B, C, D, E, F, G, H, I, J, K आदि। अगर आप Tsct का ऐप को इंस्टॉल किए हैं। तो ऐप में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर कर tsctup लॉगिन कर सकते हैं। वहां पर सबसे ऊपर ही आपका पूल दिख जाएगा।
- आप जिस पूल मे रहेंगे उसी पूल मे सहयोग करना होता है। अपने पूल से अलग पूल में सहयोग मान्य नही होता है। जैसे अगर आप पूल H में हैं तो उस पूल में सहयोग के नॉमिनी का बैंक खाता नंबर, ifsc code आदि देखने को मिलता है। उसी खाता नंबर में सहयोग करना होता है। अगर आप गलती से किसी अन्य पूल के नॉमिनी के खाता में सहयोग कर देते हैं तो तत्काल अपने ब्लॉक या जनपद के पदाधिकारी को सूचित करें जिससे आपकी मदद और आपकी समस्या समाधान की कोशिश किया जा सके।
- इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आप हर माह सहयोग करें, जिससे आपकी वैधानिकता बनी रहे ।
- बाद में रजिस्ट्रेशन, "सहयोग करें" या "Contribute" सेक्शन में जाएं।
- सहयोग राशि के लिए अपनी सुविधा अनुसार चुनें।
- भुगतान के लिए UPI, नेट बैंकिंग या उपलब्ध अन्य विकल्पों का उपयोग करें। विशेष ध्यान रखें कि किसी थर्ड पार्टी ऐप से पेमेंट का भुगतान करने से पेमेंट फेल हो सकता है। इस लिए बैंक के ऑफिशियल प्लेटफार्म का उपयोग करें।
- भुगतान प्रक्रिया पूरी करें और रसीद प्राप्त करें।
3. tsct भुगतान रसीद अपलोड करें
- TSCT पोर्टल पर tsctup लॉगिन करें।
- "रसीद अपलोड करें" या "Upload Receipt" सेक्शन में जाएं।
- प्राप्त रसीद की स्पष्ट फोटो या स्कैन अपलोड करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी करें।
4. POOL सिस्टम में सहयोग देखें।
- TSCT पोर्टल में tsctup लॉगिन करें।
- "POOL" या "My Contributions" सेक्शन पर जाएं।
- यहाँ आप अपने द्वारा किए गए सहयोग की स्थिति देख सकते हैं।
निष्कर्ष



0 टिप्पणियाँ